Noida: नोएडा की स्पार्क मिंडा कंपनी में भीषण आग, इलाके में फैला धुएं का गुबार
Noida: नई दिल्ली: नोएडा के सेक्टर-59 स्थित स्पार्क मिंडा कंपनी के प्लांट में शनिवार शाम भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार छा गया। आसपास के लोगों ने दूर-दूर तक आसमान में केवल धुआं ही दिखाई देने की बात कही।
दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। मुख्य अग्निशमन विभाग ने आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। आधा दर्जन से अधिक दमकल वाहन आग पर काबू पाने में जुटे रहे।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
कुछ लोग घायल, राहत कार्य जारी
घटना में कुछ लोगों के मामूली रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। एहतियात के तौर पर एंबुलेंस भी मौके पर तैनात की गईं और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। अग्निशमन विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हैं।

