Create your Account
CG News : पैरी नदी के कुकदा डैम में युवक-युवती की डूबने से मौत, रायपुर से गए थे घुमने
- Rohit banchhor
- 28 May, 2026
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
CG News : गरियाबंद। जिले के पांडुका क्षेत्र स्थित पैरी नदी के कुकदा डैम में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। रायपुर से घूमने आए चार युवाओं में से एक युवक और एक युवती की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
पांडुका पुलिस के मुताबिक रायपुर से चार दोस्त कुकदा डैम घूमने पहुंचे थे, जिनमें एक युवती और तीन युवक शामिल थे। शाम करीब 5 बजे सभी डैम में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से दो लोग डूब गए।
मृतकों की पहचान 22 वर्षीय सिंपी और 23 वर्षीय पीयूष मंडल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. World Tallest Shivling: काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग! 130 फीट ऊंची भव्य संरचना, 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च
- 2. Bihar: लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती, लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी हटी, अब तेजप्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड
- 3. CG News: मंत्रालय में तीन उप सचिव का तबादला, तीन अनुभाग अफसरों के प्रभार भी बदले, देखें आदेश
- 4. Rajya Sabha Polls: आंध्र में राज्यसभा चुनाव की तैयारी तेज, टीडीपी ने इन नेताओं पर जताया भरोसा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

