Create your Account
CG News : पेड़ के पास मृत मिले सैकड़ों चमगादड़, क्षेत्र में मचा हड़कंप, हीट स्ट्रोक से मौत की आशंका
- Rohit banchhor
- 24 May, 2026
वन अमला मृत चमगादड़ों के सैंपल एकत्र कर मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटा है।
CG News : कोरबा। जिले में भीषण गर्मी और लू का असर अब वन्यजीवों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पाली विकासखंड के नौकोनिया तालाब क्षेत्र में बड़ी संख्या में चमगादड़ों के पेड़ों से गिरकर मरने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक नौकोनिया तालाब के आसपास लगे विशाल पेड़ों पर लंबे समय से चमगादड़ों का बसेरा था। रविवार को अचानक कई चमगादड़ पेड़ों से नीचे गिरने लगे। कुछ ही देर में वहां मृत चमगादड़ों का ढेर लग गया। घटना को देखकर ग्रामीण भी दहशत में आ गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में भीषण गर्मी और तेज लू चल रही है। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक तापमान और हीट स्ट्रोक के कारण चमगादड़ों की मौत हुई है।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वन अमला मृत चमगादड़ों के सैंपल एकत्र कर मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : चेकिंग के दौरान कार से मिली 760 मोबाइल और 95 किलो चांदी, 5 गिरफ्तार
- 2. Bihar News: सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार कल, नीतीश के बेटे निशांत को भी मिलेगा मंत्री पद, गांधी मैदान में तैयारी शुरु
- 3. MP Crime : गर्लफ्रेंड्स के शौक पूरे करने बने चोर, लग्जरी लाइफ के लिए करते थे चोरी, 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
- 4. Horoscope: भगवान लक्ष्मीनारायण की इनपर बरसेगी कृपा, पढ़े दैनिक राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

