Breaking News
:

Central Cabinet Meeting : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 1.74 लाख करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, किसानों को बड़ा तोहफा; 41,534 करोड़ की खाद सब्सिडी पास

Central Cabinet Meeting

Central Cabinet Meeting : नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कुल 1.74 लाख करोड़ रुपये के बड़े प्रस्तावों और प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी गई। बैठक में किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया, जिसमें खरीफ 2026 के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी को 41,534 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।


Central Cabinet Meeting : किसानों को मिली बड़ी राहत

केंद्रीय कैबिनेट ने खाद सब्सिडी में 4,317 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है। मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण पेट्रोलियम उत्पादों और कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि किसानों पर इसका असर न पड़े। नई दरें 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेंगी।


Central Cabinet Meeting : HPCL राजस्थान रिफाइनरी को मंजूरी

कैबिनेट ने राजस्थान में HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड को मंजूरी दी है। इसके लिए 79,459 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह परियोजना देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को सुदृढ़ करेगी और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगी।


Central Cabinet Meeting : जयपुर मेट्रो फेज-2 को 13,038 करोड़ मंजूर

जयपुर मेट्रो फेज-2 प्रोजेक्ट के लिए 13,038 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनेगा, जिससे जयपुर और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।


Central Cabinet Meeting : हाइड्रोपावर सेक्टर में बड़ा निवेश

हाइड्रोपावर सेक्टर के लिए भी 40 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश को मंजूरी मिली है। इसमें कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (1720 MW) के लिए 26,070 करोड़ और कालई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट (1200 MW) के लिए 14,106 करोड़ रुपये शामिल हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us