Create your Account
Uttara Kannada Accident : कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, नदी में सीप ढूंढने गए 8 लोगों की डूबने से मौत
Uttara Kannada Accident : भटकल। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में रविवार को वेंकटपुरा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। सीपियां इकट्ठा करते समय अचानक पानी का स्तर बढ़ जाने से 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना भटकल तालुक के शिराली, टट्टी हक्कल इलाके में हुई। मृतकों में 7 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं।
14 लोग गए थे सीपियां चुनने, 4 को बचाया गया
जानकारी के अनुसार, कुल 14 लोग नदी में सीपियां इकट्ठा करने गए थे। यह स्थानीय समुदाय की पारंपरिक गतिविधि है। अचानक पानी बढ़ने से लोग बह गए। हादसे में 4 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचाया और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। एक महिला और एक पुरुष अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है।
मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए
मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भटकल तालुक अस्पताल भेज दिया गया है। भटकल ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
सीएम सिद्धारमैया ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा कि “एक ही परिवार के 8 सदस्य पानी में डूब गए। मैं दिवंगत आत्माओं को शांति की कामना करता हूं।” सीएम ने मानवीय आधार पर मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य स्तरीय पशुपालक एवं दुग्ध उत्पादक सम्मेलन में हुए शामिल, कहा- सरकार खरीदेगी दूध, पशुपालकों को दिलाएगी दूध का समुचित दाम
- 2. CG News : चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने उठाया खौफनाक कदम, किराए के मकान में फंदे पर मिली लाश
- 3. CG Crime : दिन में करते थे मकानों की रेकी, रात में उड़ाते थे लाखों के जेवर, पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय चोर गिरोह
- 4. MP News : राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुजरात एवं महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस के संयुक्त समारोह में हुए शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

