Create your Account
UPSC: यूपीएससी ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, कई मंत्रालयों में होंगे नियुक्ति अवसर, कौन कर सकता है आवेदन? जानें यहां
UPSC: नई दिल्ली: UPSC ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ पदों पर भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 194 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार 12 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से डीजीसीए, डाक विभाग, रक्षा मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, एमएसएमई मंत्रालय और मौसम विभाग समेत कई सरकारी संस्थानों में योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए इंजीनियरिंग, विज्ञान, केमिस्ट्री, मौसम विज्ञान, फारसी, तिब्बती और अन्य विषयों में डिग्री या स्नातकोत्तर योग्यता मांगी गई है। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी जरूरी रखा गया है।
भर्ती में विमानयोग्यता अधिकारी, विस्फोटक उप नियंत्रक, वैज्ञानिक अधिकारी, सहायक निदेशक, व्याख्याता, उप निदेशक और एसोसिएट प्रोफेसर जैसे पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया पदों के अनुसार साक्षात्कार या लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर पूरी की जाएगी। अधिक आवेदन आने पर आयोग शॉर्टलिस्टिंग भी कर सकता है।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। आयु सीमा पदानुसार तय की गई है और आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट का लाभ मिलेगा।
Related Posts
More News:
- 1. PBKS vs MI IPL 2026: मुंबई ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, आज बुमराह कर रहे MI की कप्तानी
- 2. DU UG Exam Date Sheet: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बदली यूजी परीक्षाओं की डेटशीट, अब रविवार को भी होंगे एग्जाम
- 3. MP News : राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुजरात एवं महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस के संयुक्त समारोह में हुए शामिल
- 4. UP Crime : घर में सो रही महिला की गला रेतकर हत्या, बेटी ने देखा खून से लथपथ शव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

