Create your Account
CG Road Accident: सुबह सैर सपाटे पर निकली 2 महिलाओं को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, ड्राइवर मौके से फरार
CG Road Accident: रायपुर: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा रोज की तरह सुबह करीब 6:15 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। जब वे आईटीआई सेमरा के पास मुख्य सड़क पर चल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार पिकअप कैंपर (MP 21 G 0992) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
CG Road Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं करीब 15 से 20 फीट दूर जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन पास में खड़ी एक बस से भी टकरा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि हेल्पर संदीप यादव घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।
Related Posts
More News:
- 1. PM Modi Visit Indonesia: इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति प्रबोवो ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत
- 2. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
- 3. MP: एमपी के शिवपुरी में बनेंगी मिसाइलें, गोला बारूद और बम, 2500 करोड़ के निवेश से मिलेंगे हजारों रोजगार, सीएम मोहन यादव ने किया शिलान्यास
- 4. Navya-Malik drug-case: ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक एमडीएमए केस की जांच अब एसआईटी के हवाले, ड्रग नेटवर्क और मनी ट्रेल की होगी नए सिरे से पड़ताल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

