Create your Account
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरा मैदान में भारतीय नव वर्ष मेले को किया संबोधित, कहा– मेलों से बढ़ता है मेल-मिलाप
MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ- सबका विकास के सिद्धांत पर जनकल्याणकारी कार्यों की गति बढ़ाई है। मध्यप्रदेश में भी आम जनता के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को तात्या टोपे नगर स्थित दशहरा मैदान में महानगर मेला उत्सव समिति के भारतीय नव वर्ष के अवसर आयोजित मेले को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेलों से जहां मेल- मिलाप बढ़ता है वहीं लघु व्यवसायियों और उपभोक्ताओं को बाजार भी उपलब्ध होता है। नागरिकों को उनकी आवश्यकता की वस्तुएं एक स्थान पर उपलब्ध हो जाती हैं और बच्चों सहित सभी को झूलों और मनोरंजन के साधनों का आनंद भी मिलता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी भोपाल में जहां शीतकाल में इस तरह के मेले आयोजित होते हैं। वहीं ग्रीष्मकाल में भी ऐसे आयोजन का विशेष महत्व है इसके लिए आयोजन समिति अभिनंदन की पात्र है। भारतीय नव वर्ष अपने साथ अनेक त्योहार लेकर आता है। यह सिर्फ ऋतु परिवर्तन का अवसर नहीं है बल्कि नए अनाज के आने और जीवन में उमंग तथा उल्लास के आगमन का भी अवसर होता है।
MP News : श्रीअन्न और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन आवश्यक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेलों में स्वदेशी उत्पादों की बिक्री व्यवस्था भी की जानी चाहिए। इससे स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्रीअन्न (मोटा अनाज) के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया है। मध्यप्रदेश सरकार ने श्रीअन्न के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना भी लागू की है।
MP News : मध्यप्रदेश में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के चरण पड़े
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अयोध्या और मथुरा के साथ ही मध्यप्रदेश के चित्रकूट, ओरछा, उज्जैन और अन्य कई स्थान भगवान श्री राम और श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े हैं। मध्यप्रदेश में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ने एक लम्बा समय व्यतीत किया। ऐसे पवित्र स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। रामनवमी, श्री कृष्ण जन्माष्टमी और अन्य त्योहारों पर नागरिकों की भागीदारी के साथ आयोजन हो रहे हैं। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर गीता जयंती पर जन-उत्साह देखने को मिला था।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता और आयोजन समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। मेले में विधायक भगवानदास सबनानी, भोपाल नगर निगम के सभापति किशन सूर्यवंशी, आयोजन समिति के कैलाश मिश्रा, सुशील वासवानी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आकाश में उल्लास और उमंग के प्रतीक गुब्बारे छोड़े। मेले में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
Related Posts
More News:
- 1. BJP Foundation Day: बीजेपी स्थापना-दिवस पर CM साय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद, बोले- जनकल्याण के लिए सरकार लगातार कर रही काम
- 2. Anant Ambani Birthday : अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में सजी सितारों की महफिल, सलमान-शाहरुख से रणवीर तक ने खास अंदाज में दी बधाई
- 3. UP News : कानपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला : तंत्र-क्रिया के लिए 7 साल की बेटी की बली देने को तैयार था पिता, मासूम की चीख ने बचाई जान
- 4. Tamil Nadu Chunav: बीजेपी ने 27 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, सूची में अन्नामलाई का नाम नहीं..यहां देखें सूची पार्टी ने किस पर लगाया दांव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

