PBKS vs SRH IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के खिलाफ जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, जानिए पिच, मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स
PBKS vs SRH IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में शनिवार को डबल हेडर का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। जहां हैदराबाद की टीम जीत के साथ लय पकड़ना चाहेगी, वहीं पंजाब अपने घरेलू मैदान पर दम दिखाने के इरादे से उतरी है। यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे हुआ।
टॉस अपडेट
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पंजाब ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, हैदराबाद की टीम ने दो बदलाव किए हैं, जिसमें सलील अरोड़ा को मौका मिला है और प्रफुल हिंगे ने डेब्यू किया है।
पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद अच्छे उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान होता है। इस मैदान पर पहले भी 200+ स्कोर बन चुके हैं, हालांकि एक बार 111 रन का कम स्कोर भी सफलतापूर्वक डिफेंड किया गया है।
मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान लगभग 33°C अधिकतम और 15°C न्यूनतम रहने की उम्मीद है, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
मैच कहां देखें?
आईपीएल 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जा रहा है। इसके अलावा दर्शक लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर भी देख सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

