Breaking News
:

KKR vs LSG IPL 2026: ईडन गार्डन्स में आज अजिंक्या के सामने होंगे ऋषभ, KKR को पहली जीत की तलाश तो LSG जीत का लय रखना चाहेगी बरकरार, जानिए पिच, हेड टू हेड और मौसम से जुड़ी सभी जरुरी डिटेल्स

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में KKR और LSG के बीच IPL मैच का दृश्य, बादलों के बीच खेल का माहौल

केकेआर पहली जीत की तलाश में है, जबकि लखनऊ जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है

KKR vs LSG IPL 2026: कोलकाता: आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच खेला जाएगा। यह मैच ईडन गार्डन्स (Eden Gardens), कोलकाता में शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। केकेआर की कप्तानी अजिंक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) और लखनऊ की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) संभालेंगे।




दोनों टीमों के प्लान

इस सीजन में अब तक जीत का इंतजार कर रही केकेआर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार दूसरी जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।


हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें लखनऊ ने 4 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर को 2 जीत मिली है। पिछले सीजन में भी लखनऊ ने केकेआर को करीबी मुकाबले में 4 रन से हराया था।





पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर बनना आम बात है। तेज आउटफील्ड के कारण गेंद तेजी से बाउंड्री तक पहुंचती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन बाद में बल्लेबाज हावी रहते हैं। स्पिनर्स भी यहां किफायती साबित हो सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, क्योंकि ओस के कारण लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है।




मौसम का असर

कोलकाता में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है और मैच के दिन भी दिन में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि शाम के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे मैच पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना कम है।




लाइव प्रसारण

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रचिन रवींद्र, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।


लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमरन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us