Breaking News
:

CSK vs DC IPL 2026: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत, DC ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीम की डिटेल्स

CSK vs DC IPL 2026

CSK vs DC IPL 2026

CSK vs DC IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। चेन्नई की टीम इस मैच में लगातार चौथी हार से बचने के इरादे से उतरी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की नजरें टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत पर हैं।


टॉस अपडेट

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने प्लेइंग-11 में बदलाव करते हुए आकिब नबी और आशुतोष शर्मा को मौका दिया है। वहीं, चेन्नई की टीम में डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हुई है, जबकि मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत सिंह को शामिल किया गया है।


दोनों टीमों का प्रदर्शन

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम अपने शुरुआती तीनों मुकाबले हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने तीन मैचों में दो जीत दर्ज कर अच्छी शुरुआत की है, हालांकि पिछले मुकाबले में उसे गुजरात के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा था।


पिच रिपोर्ट

चेपॉक की पिच पारंपरिक रूप से स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन हाल के मैचों में यहां बड़े स्कोर भी देखने को मिले हैं। कुल 92 आईपीएल मैचों में से 51 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 41 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली है।


मैच कहां देखें?

आईपीएल 2026 के मुकाबलों का लाइव प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जा रहा है। इसके अलावा दर्शक लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर भी देख सकते हैं।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजापनीत सिंह। इम्पैक्ट खिलाड़ी: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी।


दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट खिलाड़ी: विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us