Badminton Asia Championship: बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में भारत ने रचा इतिहास, वर्ल्ड नंबर-1 कुनलावुत वितिदसरन को हराकर फाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी
Badminton Asia Championship: नई दिल्ली: भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया है। 20 वर्षीय इस शटलर ने सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 कुनलावुत वितिदसरन को कड़े मुकाबले में 10-21, 21-19, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यह मुकाबला चीन के निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में खेला गया, जहां आयुष ने 75 मिनट तक चले मैच में जबरदस्त संघर्ष और मानसिक मजबूती का परिचय दिया।
Badminton Asia Championship: यह जीत आयुष के लिए खास रही, क्योंकि उन्होंने पिछले साल आर्कटिक ओपन में मिली हार का बदला भी चुका लिया। पहले गेम में पिछड़ने के बाद जिस तरह उन्होंने वापसी की, उसने उनके आत्मविश्वास और खेल क्षमता को साबित कर दिया। इस उपलब्धि के साथ आयुष शेट्टी 59 साल बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के दूसरे पुरुष एकल खिलाड़ी बन गए हैं।
Badminton Asia Championship: इससे पहले दिनेश खन्ना ने 1965 में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि एचएस प्रणय ने 2018 में कांस्य पदक हासिल किया था। आयुष ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है और अब उनकी नजर स्वर्ण जीतने पर है। टूर्नामेंट में पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन आयुष ने अपने खेल से भारत के लिए नई उम्मीदें जगाई हैं।

