Create your Account
Bangaal chunaav: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 149 पुलिस अधिकारी चुनाव ड्यूटी से हटाया,शाम तक जॉइनिंग के आदेश
- Pradeep Sharma
- 10 Apr, 2026
Bangaal chunaav: कोलकाता। भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के कुल 149 पुलिस अधिकारियों के तबादले और उन्हें चुनावी ड्यूटी से हटाने का आदेश जारी किया है।
Bangaal chunaav: कोलकाता। भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के कुल 149 पुलिस अधिकारियों के तबादले और उन्हें चुनावी ड्यूटी से हटाने का आदेश जारी किया है।
Bangaal chunaav: आयोग के निर्देश के अनुसार, हटाए गए अधिकारियों में 81 इंस्पेक्टर रैंक और 68 सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार के कार्य से अलग कर दिया गया है।
Bangaal chunaav: मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं और उन्हें शुक्रवार शाम 5 बजे तक अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Bangaal chunaav: साथ ही आयोग ने यह भी अनिवार्य किया है कि सभी संबंधित अधिकारी एक शपथपत्र (बॉन्ड) दें, जिसमें वे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करने की बात स्वीकार करेंगे।
Bangaal chunaav: तबादला प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जा रही है। पहले चरण में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, दूसरे चरण में मध्य स्तर के अधिकारी और तीसरे चरण में इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल रहे।
Bangaal chunaav: दो चरणों में होगा चुनाव
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर और दूसरे चरण में शेष 142 सीटों पर मतदान होगा। मतदान क्रमशः 23 और 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। आयोग के इस कदम को चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. LSG vs DC IPL 2026: लखनऊ 141 पर ऑलआउट, एनगिडी और नटराजन ने झटके 3-3 विकेट, दिल्ली के सामने 142 रनों का टारगेट
- 2. New Labour Overtime Rules: अब 8 घंटे से ज्यादा काम करना माना जाएगा ओवरटाइम, एक्स्ट्रा काम करने पर कंपनी को कितनी देनी होगी सैलरी ? जानें नए रूल्स
- 3. BJP Foundation Day: भाजपा स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया 'India First' का मंत्र
- 4. UP में अब कोई माफिया नहीं…, असम में गरजे CM योगी, बोले- घुसपैठ और जमीन कब्जे पर सिर्फ NDA रोक लगा सकती है
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

