Create your Account
Raipur City Crime : दोस्तों संग फार्म हाउस गया था आरक्षक, स्विमिंग पूल में मिली लाश, परिवार में पसरा मातम
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। माना थाना में पदस्थ आरक्षक रमाकांत सिंह की लाश वीआईपी रोड स्थित एक फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में मिली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक आरक्षक रमाकांत सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ वीआईपी रोड स्थित पुजारी फार्म हाउस गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी लाश स्विमिंग पूल में तैरती मिली। घटना का पता चलते ही साथियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने मृतक आरक्षक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का कहना है कि रमाकांत सिंह पूरी तरह स्वस्थ थे, ऐसे में उनकी अचानक मौत कई सवाल खड़े कर रही है।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आरक्षक की मौत हादसे में हुई या इसके पीछे कोई और वजह है।
Related Posts
More News:
- 1. New Delhi BRICS Summit: US से जंग के बीच नई दिल्ली आ रहे ईरानी विदेश मंत्री, BRICS में निकलेगा शांति का रास्ता?
- 2. CG Crime : ‘माइनिंग अफसर’ बनकर पहुंची ठगों की टीम, अवैध खनन का डर दिखाकर मांगे पैसे, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा
- 3. CG News : मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगर पालिक निगम के नवीन मुख्यालय भवन और सौर ऊर्जा प्लांट का किया लोकार्पण
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

