Pawan Kheda: पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में दायर की अग्रिम जमानत याचिका, एक दिन पहले ही असम पुलिस ने मारा था छापा
Pawan Kheda: नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम में दर्ज एक मामले को लेकर अग्रिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने याचिका में हैदराबाद का पता देते हुए अदालत से अनुरोध किया है कि गिरफ्तारी की स्थिति में उन्हें राहत दी जाए। यह याचिका 7 अप्रैल को दायर की गई, जिसमें गुवाहाटी क्राइम ब्रांच के डीसीपी और तेलंगाना सरकार को पक्षकार बनाया गया है।
Pawan Kheda: यह मामला तब शुरू हुआ जब खेड़ा ने 5 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमंत बिस्व सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुयन सरमा पर विदेशी संपत्तियों और पासपोर्ट से जुड़े आरोप लगाए। असम पुलिस का कहना है कि इन आरोपों में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर मुख्यमंत्री के परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की गई। जांच के दौरान दिल्ली स्थित खेड़ा के आवास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
Pawan Kheda: वहीं मुख्यमंत्री सरमा ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह चुनाव से पहले भ्रम फैलाने की साजिश है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। पार्टी नेताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई है।

