Create your Account
CG News : थाने में कबाड़ माफिया को वीआईपी ट्रीटमेंट देना पड़ा भारी, फोटो वायरल होने पर दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच
- Rohit banchhor
- 24 May, 2026
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।
CG News : बिलासपुर। जिले के कोनी थाना में कबाड़ माफिया को थाने के अंदर कुर्सी पर बैठाकर चाय पिलाने का मामला अब पुलिस विभाग के लिए किरकिरी बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों ने पुलिस और अवैध कारोबारियों के रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।
जानकारी के अनुसार वायरल फोटो में दिखाई दे रहा व्यक्ति अकबर खान है, जो कोनी थाना क्षेत्र में अवतार पैलेस के सामने कथित रूप से अवैध कबाड़ कारोबार संचालित करता है। तस्वीर में वह थाने के भीतर आराम से कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है, जबकि सामने पुलिसकर्मी मौजूद हैं। फोटो सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि हाल ही में पुलिस ने अकबर खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की थी। कार्रवाई के बाद उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था, लेकिन इसी दौरान कथित ‘खातिरदारी’ की तस्वीरें वायरल हो गईं।
मामले में एसएसपी ने लापरवाही मानते हुए प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को लाइन अटैच कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : जिला अस्पताल की छत से कूदी महिला, इलाज के दौरान मौत, CCTV में अकेले घूमती दिखी
- 2. Princess of Pop Britney Spears: अमेरिका की पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को कोर्ट ने सुनाई एक दिन की जेल की सजा, आदेश में कही ये बात; जानें पूरा मामला
- 3. Ns Raja Subramani New Cds: लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर में एक्सपर्ट एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना की कमान
- 4. Food Poisoning: तरबूज और मैगी खाने के बाद एक ही परिवार के 9 लोग बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

