Create your Account
Jyeshtha Ganga Dussehra: ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले का हुआ शुभारंभ, गंगाघाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Jyeshtha Ganga Dussehra: नई दिल्ली: गंगा दशहरा के अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तीर्थ नगरी शुक्रतालऔर गंगानगरी क्षेत्रों में ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले का भव्य शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठानों और गंगा महाआरती के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण, भजन-कीर्तन और “हर-हर गंगे” के जयघोष से पूरा गंगा तट भक्तिमय माहौल में डूब गया।
मेले का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने फीता काटकर किया। इस दौरान मां गंगा का विधिवत पूजन कर श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि और मेले के शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की गई। गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
सोमवार को होने वाले पवित्र स्नान को लेकर रविवार शाम से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दूर-दराज जिलों से बड़ी संख्या में लोग मेले में शामिल होने पहुंचे हैं। प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। गहरे पानी वाले क्षेत्रों में दोहरी बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मेले में साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, खोया-पाया केंद्र और रैन बसेरों की भी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों का पालन करने और निर्धारित क्षेत्रों में ही स्नान करने की अपील की है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Suspended : “राधे-राधे” बोलकर जेब में रखे 50 हजार, रिश्वत लेते प्रहरी का VIDEO वायरल, जेल अधीक्षक ने किया निलंबित
- 2. Raipur City News : पंजाब से रायपुर तक फैले हेरोइन नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
- 3. LSG vs CSK IPL 2026: कार्तिक शर्मा और शिवम दुबे की दमदार बल्लेबाजी, चेन्नई ने लखनऊ को दिया 188 रन का लक्ष्य
- 4. Bihar: बिहार में निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त हुई सरकार, फीस और किताबों को लेकर बड़ा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

