CG News : दो प्रेम संबंधों के तनाव में युवक ने लगाई फांसी, गांव में पसरा मातम
- Rohit banchhor
- 25 May, 2026
फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।
CG News : सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणगढ़ में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्रेम संबंधों को लेकर मानसिक तनाव में चल रहे युवक ने घर के म्यांर में साफे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक मुकेश लंबे समय से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था। इसी बीच कुछ दिन पहले उसका संपर्क दूसरी लड़की से हुआ, जो नाबालिग बताई जा रही है और 10वीं कक्षा की छात्रा है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों के साथ एक साथ संबंध होने के कारण युवक काफी तनाव में रहने लगा था।
परिजनों के मुताबिक बीती रात मुकेश ने घर के म्यांर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।

