Create your Account
CG Crime: भिलाई में 18.69 लाख की हेरोईन जब्त, पंजाब से लाकर खपा रहे थे आरोपी
- Pradeep Sharma
- 11 Apr, 2026
CG Crime: दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने भिलाई के हाउसिंग बोर्ड इलाके में एक अंतरराज्यीय हेरोईन तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 91.9 ग्राम हेरोईन
CG Crime: दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने भिलाई के हाउसिंग बोर्ड इलाके में एक अंतरराज्यीय हेरोईन तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 91.9 ग्राम हेरोईन और 31 हजार रुपए कैश बरामद किए। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 18.69 लाख रुपए आंकी गई है।
CG Crime: जानकारी के अनुसार थाना जामुल पुलिस 10 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड भिलाई के एक किराए के मकान में अवैध रूप से हेरोईन रखकर उसकी बिक्री की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी।
CG Crime: छापेमारी कर पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा छापेमारी के दौरान चारों आरोपी मौके पर ही पकड़े गए। तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में हेरोईन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब के अमृतसर से हेरोईन लाकर भिलाई में खपाने की तैयारी कर रहे थे।
CG Crime:हाउसिंग बोर्ड में किराए के मकान से चल रहा था कारोबार
CG Crime: इस अवैध कारोबार को संचालित करने के लिए उन्होंने हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक किराए का मकान लिया था। इस खुलासे के बाद पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पूरी सप्लाई चेन की जांच में जुट गई है।
CG Crime: पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी
पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। इनमें 19 वर्षीय राजविंदर कौर, राजवीर सिंह (32), कुलदीप सिंह (39) और लवप्रीत सिंह (22) शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना जामुल में अपराध क्रमांक 236/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) और 27(क) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 95% जली हालत में मिली अज्ञात युवती, गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रेफर
- 2. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा स्वयंभू बाबा महाकालेश्वर के करें दर्शन, देखें लाइव
- 3. RR vs MI IPL 2026: मुंबई ने जीता टॉस, राजस्थान रॉयल्स पहले बैटिंग करेगी, बारिश के कारण 11-11 ओवर का मुकाबला
- 4. MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, ASI एहसान खान को रिश्वत लेते रंगे किया गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

