युवा वकील की अभद्रता पर पहली बार बोले CJI सूर्यकांत, कहा - बच्चे कभी-कभी ऐसी हरकतें कर देते हैं, जानिए और क्या कहा?
CJI: नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में हुई एक विवादित घटना पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "इस घटना को नजरअंदाज करें. युवा कभी-कभी ऐसी हरकतें कर देते हैं." उन्होंने आगे कहा, "मैं यह कहना चाहूंगा कि हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम सभी संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और छवि को बनाए रखें. हमारा यह भी कर्तव्य है कि हम उनकी रक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि उनका सम्मान बना रहे."
क्या था पूरा मामला?
10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्य न्यायाधीश के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और अदालत में कागज फेंक दिए। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे कोर्ट रूम से बाहर कर दिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उसके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई नहीं की और कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान लग रहा था।
पुराने मामलों के लिए नई व्यवस्था
एक सम्मान समारोह में CJI सूर्यकांत ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में लंबे समय से लंबित मामलों के जल्द निपटारे के लिए नई रोस्टर व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत चार विशेष पीठ बनाई गई हैं। इनमें दो सिविल और दो क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करेंगी, ताकि पुराने मामलों का जल्दी निपटारा हो सके।
नियुक्ति प्रक्रिया और सम्मान समारोह
CJI ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति में योग्यता, ईमानदारी, अनुभव और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का पूरा ध्यान रखा जाता है। इस दौरान हाल ही में नियुक्त और सेवानिवृत्त कई न्यायाधीशों का सम्मान भी किया गया।

