Breaking News
:

India-UK Free Trade Agreement: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने सुनाई खुशखबरी, 24 घंटे बाद लागू हो जाएगा भारत-ब्रिटेन फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें क्या होगा लाभ

India-UK Free Trade Agreement

India-UK Free Trade Agreement: मुंबई। देश के आर्थिक मोर्चे पर एक और खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि 15 जुलाई से भारत-ब्रिटेन फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) लागू हो जाएगा।


उन्होंने कहा, 15 तारीख़ से भारत से ब्रिटेन भेजे जाने वाले सभी सामान पर वहां कोई आयात शुल्क नहीं लगेगा। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता हम सभी के लिए नए अवसर और अपार संभावनाएं लेकर आया है। उन्होंने कहा, जहां तक उन भारतीय युवाओं की बात है, जो दो, तीन या पांच साल के लिए काम करने ब्रिटेन जाते हैं, जिनमें कंपनी के अंदर होने वाले तबादले (इंट्रा-कंपनी ट्रांसफर) भी शामिल हैं, पहले उनकी तनख्वाह का क़रीब 25 प्रतिशत हिस्सा वहां की सरकार के पास चला जाता था और उन्हें उसका कोई फायदा नहीं मिलता था।


डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन एग्रीमेंट को मिलेगा फायदा

पीयूष गोयल ने आगे कहा, अब हमने ‘डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन एग्रीमेंट को अंतिम रूप दे दिया है, जो 15 तारीख़ से लागू होगा। इसके तहत, सेवा क्षेत्र या अन्य नौकरियों में पांच साल तक के लिए ब्रिटेन जाने वाले भारतीयों की तनख्वाह से पहले जो 25 फ़ीसदी राशि वहां की सरकार लेती थी, अब वह भारत में उनके भविष्य निधि (पीएफ) खाते में जमा होगी। यह पैसा उनका अपना होगा, जिस पर 8.25 फ़ीसदी टैक्स-फ्री ब्याज मिलेगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us