Breaking News
:

जंतर-मंतर पर 22वें दिन भी CJP का धरना जारी, सोनम वांगचुक से मिले अभिनेता प्रकाश राज

CJP

CJP: नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर धरना लगातार 22वें दिन भी जारी है। पार्टी का आरोप है कि NEET परीक्षा में धांधली हुई है और इसी मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं, पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक पिछले 14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका मुख्य मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है।


प्रकाश राज ने दिया समर्थन

शनिवार को अभिनेता प्रकाश राज जंतर-मंतर पहुंचे और सोनम वांगचुक व प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल होकर युवाओं के साथ एकजुटता दिखाई। सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि वह देश के युवाओं के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे हैं।


चिन्मयी श्रीपदा ने जताई चिंता

गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने भी सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर उम्मीद जताई कि वांगचुक जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे और उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाएगा।


20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने छात्रों और युवाओं से 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, इसलिए जंतर-मंतर से संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा। उनका कहना है कि इस आंदोलन का उद्देश्य सरकार तक अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से पहुंचाना है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us