Share Market 13th July: शेयर बाजार में रेड लाइन, 639 अंक टूटकर खुला सेंसेक्स; निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
- Pradeep Sharma
- 13 Jul, 2026
Share Market 13th July: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार, 13 जुलाई को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए लाल निशान में खुले।
Share Market 13th July: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार, 13 जुलाई को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए लाल निशान में खुले।ओपनिंग बेल में बीएसई सेंसेक्स 639.93 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,929.46 पर नजर आया। वहीं, एनएसई निफ्टी 171.20 अंक या 0.71 प्रतिशत टूटकर 24,035.70 पर कारोबार कर रहा है।
Share Market 13th July: शेयर मार्केट की ओपनिंग के साथ ही मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप इंडेक्स में गिरावट देखी गई। डिफेंस सेक्टर के शेयर भी एक प्रतिशत तक गिरकर ट्रेड कर रहे हैं। ऑटो सेक्टर के शेयरों में 500 से अधिक अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, बैंकएक्स इंडेक्स भी 500 से अधिक अंक लुढ़क गया।
Share Market 13th July: शेयर बाजार में गिरावट की वजह भारतीय शेयर बाजार में सोमवार की शुरुआत में देखी जा रही बड़ी गिरावट की वजह मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान की जंग को माना जा रहा है। वहीं, होर्मुज में फिर से शुरू हुई अस्थितरता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर भी तेल और नेचुरल गैस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिला।
Share Market 13th July: इसके अलावा जियो पॉलिटिकल रिस्क बढ़ने के कारण एशियाई बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। जापान के निक्केई में -1.5%, कोरिया के KOSPI में -6% की गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, ताइवान के बाजार में 1.4% की मजबूती है। क्रूड ऑयल में 4% का उछाल है और यह 79 डॉलर पर पहुंच गया है।

