Omi Vaidya-Sonam Wangchuk-CJP: 'मैं नहीं चाहता फुंसुक वांगडू मर जाए', सोनम वांगचुक और CJP के सपोर्ट में आए फिल्म 3 इडियट्स के चतुर उर्फ़ ओमी वैद्य, देखें वीडियो
Omi Vaidya-Sonam Wangchuk-CJP: नई दिल्ली: फिल्म '3 इडियट्स' में चतुर रामलिंगम का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक के समर्थन में एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने लोगों से वांगचुक की बिगड़ती सेहत और उनके आंदोलन पर ध्यान देने की अपील की।

ओमी वैद्य का बयान
वीडियो में ओमी वैद्य ने कहा, "मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगडू मरें। मैं ओमी वैद्य, '3 इडियट्स' का चतुर और 'द ऑफिस' का सादिक। आपके लिए एक जरूरी संदेश है। क्या आप जानते हैं कि '3 इडियट्स' के फुंसुक वांगडू का किरदार लद्दाख के इंजीनियर, इनोवेटर और शिक्षक सोनम वांगचुक से प्रेरित है। मैं उनसे मिल चुका हूं। अभी वह लंबी भूख हड़ताल पर हैं। उनका ब्लड शुगर बहुत कम हो गया है। आप उनसे सहमत हों या नहीं, लेकिन मैं नहीं चाहता कि उनकी मौत हो जाए। फुंसुक वांगडू को मरने मत दीजिए।"
स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 17वां दिन है। उनके समर्थकों के अनुसार उनका वजन करीब 8.5 किलो कम हो चुका है और ब्लड प्रेशर भी गिर गया है। बताया गया है कि लंबे अनशन की वजह से उनकी मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं और उन्हें लगातार दर्द हो रहा है।
बातचीत की मांग
समर्थकों ने वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की, लेकिन उन्होंने कहा, "मुझसे अनशन खत्म करने के लिए मत कहिए, सरकार से पूछिए कि वे बातचीत क्यों नहीं कर रहे हैं।" ओमी वैद्य ने भी लोगों से अपील की कि वे वांगचुक के उठाए गए मुद्दों को समझें और उन पर ध्यान दें।

