Breaking News
:

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 561 और निफ्टी 159 अंक टूटा, लाल निशान पर हुए बंद

Share Market

Share Market: नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। मंगलवार को सेंसेक्स 561.46 अंक गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 158.95 अंक टूटकर 24,052.05 के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कमजोर वैश्विक बाजारों ने भी निवेशकों का भरोसा कमजोर किया।


इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा गिरावट

कारोबार के दौरान रियल एस्टेट, बैंकिंग, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक दबाव देखने को मिला। निफ्टी रियल्टी करीब 2 प्रतिशत, पीएसयू बैंक 1.8 प्रतिशत, ऑटो 1.6 प्रतिशत और बैंकिंग इंडेक्स 1.1 प्रतिशत तक गिरा। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी रही।


कुछ शेयरों में रही बढ़त

बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। भारती एयरटेल, अपोलो हॉस्पिटल्स, सन फार्मा, टीसीएस और डॉ. रेड्डीज लैब के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, एचसीएल टेक, एचडीएफसी लाइफ, टाटा मोटर्स और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।


निवेशकों ने अपनाई सतर्कता

अनिश्चित माहौल के कारण निवेशकों ने सुरक्षित माने जाने वाले फार्मा और मेटल सेक्टर में खरीदारी की। जबकि जोखिम वाले सेक्टरों से दूरी बनाई गई। इससे साफ है कि फिलहाल निवेशक बाजार में काफी सतर्क नजर आ रहे हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us