Breaking News
:

CG Weather News : मानसून की रफ्तार पर लगा ब्रेक, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बारिश की संभावना कम, रायपुर-बिलासपुर में बढ़ी गर्मी

CG Weather News

प्रदेश में अब तक सामान्य से 26 प्रतिशत कम बारिश, 15-16 जुलाई से फिर सक्रिय हो सकता है मानसून

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, जिससे उमस और गर्मी का असर बढ़ गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना कम है। हालांकि 15 और 16 जुलाई से मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत हैं।


सोमवार को रायपुर और बिलासपुर प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बारिश की कमी का असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। अब तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से 26 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है, जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है।


राजधानी रायपुर में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश के आसार बेहद कम हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us