Breaking News
:

MP Accident : धान रोपाई के लिए जा रही मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, महिला की मौत, कई घायल

MP Accident

सीहोर में क्षमता से अधिक सवारियां बनीं हादसे की वजह, महिलाओं और बच्चों समेत कई घायल

MP Accident : सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मंगलवार सुबह धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिलाओं, बच्चों और नाबालिगों सहित कई लोग घायल हो गए।


यह दुर्घटना भेरूंदा तहसील के ग्राम भैसान (अमीरगंज क्षेत्र) में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप में 50 से अधिक मजदूर सवार थे, जो खेतों में धान रोपाई के काम के लिए जा रहे थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से पिकअप सड़क पर पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को पहले लाड़कुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को भेरूंदा सिविल अस्पताल रेफर किया गया।


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन में क्षमता से कहीं अधिक मजदूर सवार थे। हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us