Create your Account
UP Accident : तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौके पर मौत
UP Accident : मऊ। मऊ जिले में घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह के पास बुधवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार ठोकर मार दी, जिसमें तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
UP Accident : अस्पताल में खाना छोड़कर लौट रहे थे तीनों
पुलिस के अनुसार, तीनों दोस्त अस्पताल में खाना छोड़ने गए थे। खाना छोड़कर लौटते समय बोलेरो ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक कई मीटर दूर जा गिरे। घटना में बेचन यादव (30), प्रमोद यादव (28) और आजाद यादव (32) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मऊ जिले के रहने वाले थे।
UP Accident : पुलिस ने बोलेरो को जब्त किया
हादसा होते देख आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बोलेरो को भी जब्त कर लिया है। फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Kieron Pollard IPL 2026: कीरोन पोलार्ड को फोर्थ अंपायर के साथ गाली-गलौज करना पड़ा भारी, लगाया भारी जुर्माना
- 2. IPL 2026 : सैमसन की धमाकेदार पारी से CSK की आसान जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार
- 3. UP News: यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहा, 6 मजदूरों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें खौफनाक वीडियो
- 4. UP: सीएम योगी का फैसला, आधे होंगे अधिकारियों के काफिले; ‘नो व्हीकल डे’ पर दिया जोर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

