Create your Account
CG News: बंद नहीं होंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल, लेकिन नए सत्र से देनी होगी फीस
- Pradeep Sharma
- 11 Apr, 2026
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को भी अब सालाना शुल्क देना होगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इसे लागू किया जाएगा। अन्य शासकीय विद्यालयों में छात्रों के लिए जो शुल्क निर्धारित
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को भी अब सालाना शुल्क देना होगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इसे लागू किया जाएगा। अन्य शासकीय विद्यालयों में छात्रों के लिए जो शुल्क निर्धारित है, वही राशि स्वामी आत्मानंद विद्यालय के छात्रों को देना होगा।
Swami Atmanand Schools Will Not Close in Chhattisgarh
CG News: यह फैसला स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई प्रदेशभर के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक में लिया गया। बैठक में प्राचार्यों ने समय पर वेतन नहीं मिलने, फंड में कमी के कारण व्यवस्था संचालन संबंधित दिक्कतें गिनाई थी।
CG News: बता दें कि राज्य के शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में हाईस्कूल अर्थात नवमी और दसवीं कक्षा में 410 रुपए और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्थात ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में 445 रुपए निर्धारित है।
CG News: स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक में फंड संबंधित कई तरह की समस्याएं प्राचार्यों ने सामने रखी थी। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ में पृथक आदेश स्कूलों के लिए नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पूर्व जारी कर दिया जाएगा।
CG News: इसलिए फैसला
कांग्रेस शासनकाल में स्वामी आत्मानंद विद्यालय योजना प्रारंभ की गई थी। शासकीय विद्यालयों में इंग्लिश माध्यम से पढ़ाई कराए जाने के साथ ही इसे निशुल्क करने का भी निर्णय लिया गया। एक रुपए भी शुल्क का भुगतान यहां अध्ययनरत छात्रों को नहीं करना पड़ता था।
CG News: बता दें कि बीते दो सत्रों से स्वामी आत्मानंद विद्यालयों को मिलने वाले फंड में कमी आई है। इसके अतिरिक्त फंड भी विलंब से प्रदान किया जा रहा है। आर्थिक समस्या को देखते हुए अब निर्णय लिया गया है कि अन्य शासकीय विद्यालयों की तर्ज पर स्वामी विवेकानंद विद्यालय में भी छात्रों से शुल्क लिया जाएगा, ताकि व्यवस्था पूर्ववत संचालित होती रही।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
- 2. Raipur City News : पहली ही बारिश में डूबा रायपुर, सड़क से स्टेशन तक पानी-पानी, नगर निगम और विकास कार्यों की खुली पोल
- 3. DAC meeting: 52 हजार करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी, सेना को मिलेंगे आधुनिक हथियार और एंटी-ड्रोन सिस्टम
- 4. Chhattisgarh new electricity bill rates: छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल पर नया टैरिफ लागू, जानिए अब कितना देना होगा प्रति यूनिट चार्ज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

