Breaking News
:

IPL 2026 : गुजरात की जीत के बाद भी शुभमन गिल को लगा झटका, BCCI ने लगाया जुर्माना, जानें वजह

IPL 2026

IPL 2026 : अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की, लेकिन कप्तान शुभमन गिल पर BCCI ने धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है।


IPL 2026 : पहली गलती पर 12 लाख का जुर्माना

BCCI की ओर से जारी बयान में कहा गया कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नंबर 14 के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखी। यह आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला उल्लंघन था। अगर गलती दोहराई गई तो जुर्माना दोगुना हो जाएगा और तीसरी बार उल्लंघन पर एक मैच का बैन लग सकता है।


IPL 2026 : गुजरात की रोमांचक जीत

मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 210 रन बनाए। शुभमन गिल ने 45 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली, जोस बटलर ने 52 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 55 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 209 रन ही बना सकी। डेविड मिलर ने 41 रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवर में एक सिंगल न लेने का फैसला दिल्ली को भारी पड़ा और टीम 1 रन से हार गई। केएल राहुल ने दिल्ली की ओर से 92 रनों की पारी खेली।


IPL 2026 : श्रेयस अय्यर पर भी लग चुका है जुर्माना

इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी धीमी ओवर गति के लिए लगातार दो मैचों में जुर्माना लगाया जा चुका है। पहले मैच में 12 लाख और दूसरे में 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा था।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us