Breaking News
:

Mother’s Day : मदर्स डे पर भावुक हुए बॉलीवुड सितारे, सनी देओल ने मां को लगाया गले, माधुरी दीक्षित ने शेयर की यादें

Mother’s Day

Mother’s Day : मुंबई। मदर्स डे के मौके पर बॉलीवुड के सितारों ने अपनी मां के प्रति गहरा प्यार और सम्मान जताया। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें, वीडियो और भावुक संदेश शेयर कर अपनी मां को याद किया। कुछ ने अपनी मां के साथ बिताए खूबसूरत पलों को साझा किया, तो कुछ ने दिवंगत मां को याद कर आंखें नम कर लीं।


Mother’s Day : माधुरी दीक्षित का फैमिली वीडियो

बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास वीडियो शेयर किया। इसमें वह अपनी मां और पूरे परिवार के साथ नजर आईं। वीडियो में परिवार के साथ बिताए कई खूबसूरत पलों की झलक दिखाई गई। माधुरी ने कैप्शन में लिखा, “मदर्स डे की बधाई।” फैंस को यह फैमिली मोमेंट काफी पसंद आ रहा है।


Mother’s Day : सनी देओल का भावुक पोस्ट

अभिनेता सनी देओल ने अपनी मां के साथ बिताए पलों का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। पुरानी और नई तस्वीरों को जोड़कर बनाए गए इस वीडियो में मां-बेटे के रिश्ते की गहराई साफ दिखाई दे रही थी। सनी ने कैप्शन में लिखा, “लव यू मम्मा।”


Mother’s Day : सुनील शेट्टी का संदेश

सुनील शेट्टी ने अपनी मां की तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा, “परिवार में हर अच्छी चीज की शुरुआत एक मां से होती है। उनके प्यार की वजह से ही हम किसी घर को परिवार कहते हैं। हैप्पी मदर्स डे।”


Mother’s Day : संजय दत्त ने याद की मां नरगिस

अभिनेता संजय दत्त ने अपनी दिवंगत मां और मशहूर अभिनेत्री नरगिस को याद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरें शेयर कीं और भावुक संदेश लिखा, “मम्मा, मुझे आपकी बहुत याद आती है। काश आप आज मेरे साथ होतीं। आपका प्यार और आशीर्वाद आज भी मेरे साथ है। लव यू मॉम।”


Mother’s Day : रकुल प्रीत सिंह का खास वीडियो

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने मदर्स डे पर एक खास वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने अपनी मां और सास दोनों के साथ बिताए पलों को दिखाया। रकुल ने लिखा, “मेरी मां ने मुझे जिंदगी दी, जबकि मेरी सास ने मुझे एक नया और खूबसूरत परिवार दिया। मैं दोनों का धन्यवाद करती हूं। आपका बिना शर्त प्यार, मार्गदर्शन और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहना मेरे जीवन की सबसे बड़ी ताकत है।”

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us