Create your Account
Crime News : ‘तुम काले हो, मुझे डिजर्व नहीं करते…’ पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ननद ने खोला पूरा राज
Crime News : धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड उनकी पत्नी प्रियंका को बताया है। प्रियंका ने अपने पति को उसकी रंगत के कारण पसंद नहीं करती थी और खुद को उससे ज्यादा सुंदर मानती थी। इसी घमंड और अवैध संबंधों के चलते उसने 1 लाख रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या करवा दी।
Crime News : पत्नी का अपमानजनक व्यवहार
मृतक देवकृष्ण की बहन ज्योति ने पुलिस को बताया कि भाभी प्रियंका अक्सर भैया को ताना मारती थी। वह कहती थी- “तुम काले हो, मुझे तो कोई स्मार्ट लड़का चाहिए… तुम मुझे डिजर्व नहीं करते।” प्रियंका खुद को आधुनिक और बेहद खूबसूरत मानती थी, जबकि पति को नीचा दिखाती थी। देवकृष्ण इन बातों को अक्सर हंसी में उड़ा देते थे, लेकिन यह अपमान उनकी मौत का कारण बन गया।
Crime News : 9 साल की आशिकी ने उजाड़ा 11 साल का संसार
प्रियंका और देवकृष्ण की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। शादी के दो साल बाद 2017 में एक पारिवारिक समारोह में प्रियंका की मुलाकात कमलेश पुरोहित से हुई। यहीं से शुरू हुआ उनका अवैध संबंध, जो 9 साल तक चलता रहा। इस दौरान पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होते थे। प्रियंका अक्सर झगड़ा करके मायके (बदनावर) चली जाती थी और वहां कमलेश से मिलती रहती थी। करीब तीन साल वह मायके में ही रही।
Crime News : बदनावर में बुना गया मौत का जाल
हत्या की पूरी साजिश धार जिले के बदनावर में रची गई। प्रियंका करीब 10 दिन पहले मायके से ससुराल लौटी थी। उसने प्रेमी कमलेश को बताया कि पति उस पर बहुत रोक-टोक करता है। दोनों ने तय किया कि अगर हमेशा साथ रहना है तो देवकृष्ण को रास्ते से हटाना होगा। प्रियंका ने 1 लाख रुपये की सुपारी देकर छड़ावद निवासी सुरेंद्र भाटी को काम सौंप दिया।
Crime News : पहली कोशिश फेल, फिर WhatsApp पर दी धमकी
हत्या की पहली तारीख 3 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन किलर समय पर नहीं पहुंच सका। प्रियंका इतनी बौखला गई कि उसने WhatsApp चैट पर प्रेमी और किलर पर दबाव बनाया। उसने लिखा- “अगर काम नहीं करना है तो मेरे पैसे वापस कर दो।” किलर ने अगली बार काम पूरा करने की गारंटी दी।
Crime News : घर का दरवाजा खुद खोला, परिवार को दिया नशीला पदार्थ
वारदात वाली रात प्रियंका ने घर का दरवाजा और ताला इस तरह सेट किया कि किलर आसानी से अंदर आ सके। आशंका है कि उसने परिवार को भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया था ताकि सब गहरी नींद में सोते रहें। जब देवकृष्ण गहरी नींद में थे, तब सुरेंद्र भाटी ने धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया। प्रेमी कमलेश इस दौरान घर के आसपास ही छिपकर पूरी घटना की जानकारी लेता रहा।
Crime News : लूट का झूठा नाटक रचा
हत्या के बाद प्रियंका ने मगरमच्छ के आंसू बहाए। उसने पुलिस और परिजनों को बताया कि 2-3 नकाबपोश बदमाश घर में घुसे, उसे कमरे में बंद किया और लूटपाट के दौरान पति की हत्या कर दी। उसने पड़ोसियों को आवाज देकर मदद भी मांगी ताकि सब इसे डकैती समझें। लेकिन पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और WhatsApp चैट की जांच की तो सारा सच सामने आ गया।
Crime News : पुलिस ने किया पर्दाफाश
धार पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीम ने चंद घंटों में ही प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। सुपारी किलर सुरेंद्र भाटी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। यह घटना एक बार फिर खूबसूरती के घमंड और अवैध संबंधों के खतरनाक नतीजों की याद दिलाती है। देवकृष्ण की बहन और मां का कहना है कि प्रियंका शुरू से ही पति को नीचा दिखाती थी और खुद को उससे बेहतर समझती थी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
- 2. Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी 23,800 के नीचे
- 3. Indian Railway Train: वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने की बड़ी घोषणा, पढ़ें पूरी खबर
- 4. CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के पास दो सूटकेस और बैग से लाखों रुपये बरामद, आरोपी हिरासत में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

