Breaking News
:

CG Accident : कानों में हेडफोन, बातों में उलझा युवक ट्रैक्टर की चपेट में आया, मौके पर गई जान

CG Accident

पुलिस ने लोगों से वाहन चलाते समय मोबाइल और हेडफोन का इस्तेमाल न करने की अपील भी की है।

CG Accident : रायपुर। छत्तीसगढ़ के आरंग क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने फिर साबित कर दिया कि सड़क पर मोबाइल और हेडफोन का इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है। चिखली गांव के पास हेडफोन लगाकर बाइक चला रहे 21 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक की पहचान जगदीश कुमार (21) के रूप में हुई है, जो बलौदाबाजार जिले के हरदी गांव का निवासी था। पुलिस के मुताबिक जगदीश बाइक चलाते समय हेडफोन लगाकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसका ध्यान सड़क से भटक गया और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।


हादसा इतना भयानक था कि युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।


सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने लोगों से वाहन चलाते समय मोबाइल और हेडफोन का इस्तेमाल न करने की अपील भी की है।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us