Breaking News
:

IPL 2026 : RCB ने CSK को 43 रनों से हराकर टॉप पर पहुंची, देखें प्वाइंट्स टेबल का हाल

IPL 2026

IPL 2026 : बेंगलुरु। आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने होम ग्राउंड में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 43 रनों से मात देकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही RCB अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है, जबकि CSK लगातार तीसरी हार का सामना करने के बाद सबसे नीचे आ गई है।


IPL 2026 : बेंगलुरु की धमाकेदार बल्लेबाजी

RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टिम डेविड ने 25 गेंदों में 70 रन नाबाद की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 8 छक्के शामिल थे। देवदत्त पडीक्कल ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में 48 रन नाबाद की पारी खेली। फिल सॉल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी।


IPL 2026 : CSK का कमजोर प्रदर्शन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK की टीम RCB की मजबूत गेंदबाजी के सामने पूरी तरह हिल गई। सलामी बल्लेबाज सरफराज खान ने 50 रन बनाए, लेकिन उनके प्रयास अकेले पर्याप्त नहीं थे। प्रशांत वीर ने 43 और जेमी ओवरटन ने 37 रन जोड़कर टीम की कोशिश की। CSK की टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर आउट हो गई।


IPL 2026 : प्वॉइंट्स टेबल की स्थिति

RCB की लगातार दूसरी जीत के साथ टीम 2 मैचों में 2 जीत के बाद 4 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है। उनका नेट रन रेट +2.501 है। वहीं, CSK की लगातार तीसरी हार ने उन्हें अंक तालिका में सबसे नीचे ला दिया है, उनका नेट रन रेट -2.517 है।


IPL 2026 : आगामी चुनौती

CSK को अपने शेष मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी और नेट रन रेट सुधारना होगा। वहीं, RCB की यह जीत टीम के आत्मविश्वास और सीज़न में मजबूत स्थिति को दर्शाती है।


IPL 2026 : देखें प्वाइंट्स टेबल का हाल




Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us