Breaking News
:

CG News: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की प्रांतीय महासभा में गूंजी ‘प्रथम नियुक्ति से पेंशन’ की मांग, विधायक पुरंदर मिश्रा ने सरकार तक मुद्दा पहुंचाने का दिया भरोसा

CG News

CG News

CG News: रायपुर: रायपुर में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की प्रांतीय महासभा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से आए शिक्षकों और पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुरंदर मिश्रा शामिल हुए, जबकि सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने की। महासभा का मुख्य मुद्दा “प्रथम नियुक्ति से पेंशन” रहा, जिस पर शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, महासमुंद जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मांग पत्र सौंपते हुए बताया कि वर्तमान में पेंशन की गणना संविलियन तिथि (1 जुलाई 2018) से की जा रही है, जिससे 2028 से पहले सेवानिवृत्त होने वाले कई शिक्षक पुरानी पेंशन से वंचित हो रहे हैं।


CG News: शिक्षकों ने मांग की कि पेंशन की गणना प्रथम नियुक्ति तिथि से की जाए और 33 वर्ष की सेवा के बजाय 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन (अंतिम वेतन का 50%) का प्रावधान लागू किया जाए। साथ ही उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए पेंशन को “स्थगित पारिश्रमिक” मानते हुए पूर्व सेवा अवधि को भी शामिल करने की बात कही गई।  महासभा में शिक्षकों ने सेवा अवधि 65 वर्ष करने, क्रमोन्नति व समयमान वेतनमान लागू करने, विभिन्न पदों पर पदोन्नति, विभागीय टीईटी परीक्षा आयोजित करने और डीएड-बीएड व्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसी मांगों पर भी विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि पुरंदर मिश्रा ने शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और जल्द ही प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात भी कराई जाएगी। वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री के बयान जिसमें टीईटी सहित अन्य मुद्दों पर सकारात्मक समाधान की बात कही गई का महासभा में स्वागत किया गया।


CG News: इसके अलावा, डीएड या समकक्ष योग्यता रखने वाले शिक्षकों के लिए एनसीटीई के नियमों के तहत 6 माह का बीएड कोर्स शुरू करने और ओपन बोर्ड के माध्यम से इसे शीघ्र पूरा कराने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। महासभा में सभी पदाधिकारियों ने इन मांगों को लेकर आगे रणनीति बनाकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। महासभा में महासमुंद से सुधीर प्रधान प्रदेश संयोजक, नारायण चौधरी जिलाध्यक्ष,महेन्द्र चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष पिथोरा, एन के तिवारी,नन्द कुमार साहू, प्रदीप वर्मा, खिलावन वर्मा, पवन कुमार साहू, मनीष अवसरिया, देवेंद्र चंद्राकर, घनश्याम चक्रधारी, जितेन्द्र साहू, गौरी शंकर पटेल, अनुप नायक, राजेन्द्र पांडे चिंतन बैठक में उपस्थित रहे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us