Create your Account
CG Accident : ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, इधर यात्रियों ने स्टेशन पर किया जमकर हंगामा
CG Accident : राजनांदगांव: राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठा। वहीं शुक्रवार को गोंदिया-रायपुर लोकल ट्रेन को बार-बार रोके जाने से नाराज यात्रियों ने मुसरा स्टेशन पर हंगामा कर दिया, जिससे ट्रेन 22 मिनट तक रुकी रही।
CG Accident : स्टेशन के पास हुआ जानलेवा हादसा
राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के बकाल क्षेत्र में पोल नंबर 905/24 डाउन लाइन पर एक अज्ञात युवक (लगभग 35 वर्ष) ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को मेमो भेजा। जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ जारी है।
CG Accident : यात्रियों का स्टेशन पर हंगामा
दूसरी ओर, गोंदिया से रायपुर जाने वाली लोकल ट्रेन 68724 को बार-बार मालगाड़ी को पासिंग देने के लिए आउटर में रोके जाने से यात्रियों में गुस्सा भड़क उठा। शुक्रवार सुबह मुसरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने ट्रेन के सामने जमकर हंगामा किया, जिससे ट्रेन 22 मिनट तक रुकी रही। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन पहले से ही देरी से चल रही थी और कामकाजी लोग समय पर ऑफिस नहीं पहुंच पा रहे थे।
CG Accident : स्टेशन प्रबंधक का बयान
राजनांदगांव स्टेशन प्रबंधक राजेश बर्मन ने बताया कि मुसरा स्टेशन पर यात्रियों की ओर से हंगामा किया गया। उन्होंने कहा कि मालगाड़ी को पासिंग देने के कारण ट्रेन को रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: महिला से रेप के बाद मर्डर, प्राइवेट-पार्ट में मिली बोतल, TS सिंहदेव बोले- निर्भया कांड जैसी हैवानियत, आरोपी को फांसी हो
- 2. MP News : पलक झपकते लाखों पार, सराफा व्यापारी की कार से सोना-चांदी उड़ाकर फरार हुआ शातिर
- 3. CG News: ठाकुर जल संसाधन के नए ईएनसी, 6 मुख्य अभियंताओं के नये पदस्थापना आदेश जारी, देखें सूची
- 4. UP News : किडनी कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग का सख्त एक्शन, 7 अस्पताल सील, 11 को नोटिस जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

