Create your Account
DC vs GT IPL 2026: गुजरात ने दिल्ली को दिया 211 रन का टारगेट, गिल-बटलर और सुंदर ने ठोकी फिफ्टी
DC vs GT IPL 2026: नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 70 रन बनाए और टीम के टॉप स्कोरर रहे।
DC vs GT IPL 2026: गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में साई सुदर्शन 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जोस बटलर ने तेज अंदाज में खेलते हुए 27 गेंदों में 52 रन बनाए और गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की अहम साझेदारी की। बटलर को कुलदीप यादव ने बोल्ड किया।
DC vs GT IPL 2026: मध्यक्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 55 रन बनाए, जिससे टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ा। अंत में ग्लेन फिलिप्स 14 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि राहुल तेवतिया 1 रन ही बना सके। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने दो विकेट झटके, जबकि अन्य गेंदबाजों को ज्यादा सफलता नहीं मिली। इससे पहले अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। गुजरात टीम में शुभमन गिल की वापसी हुई, जबकि कुमार कुशाग्र को बाहर रखा गया।
DC vs GT IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन को झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को किया रवाना
- 2. CAIT Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की अपार संभावनाएं : अमर पारवानी, CAIT प्रतिनिधिमंडल ने की केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री से मुलाकात
- 3. Saudi Grand Prix 2026: सऊदी ग्रैंड प्रिक्स में छत्तीसगढ़ के रनर अनिमेष का दबदबा, 200 मीटर में गोल्ड, 100 मीटर में सिल्वर जीता, जशपुर के लाल ने किया कमाल
- 4. Mahakaal Darshan: दूसरे बड़े मंगलवार को करें बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

