Breaking News
:

UP News : किडनी कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग का सख्त एक्शन, 7 अस्पताल सील, 11 को नोटिस जारी

UP News

UP News : कानपुर: कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट के खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग अब पूरे शहर में बिना लाइसेंस और मानकों के खिलाफ चल रहे अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई कर रहा है। विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान 7 अस्पतालों को सील कर दिया है, जबकि 11 अन्य अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।


UP News : छापेमारी में सामने आई गंभीर लापरवाही

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कल्याणपुर और शिवली क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। जांच में कई अस्पताल बिना वैध लाइसेंस, प्रशिक्षित डॉक्टरों और जरूरी स्टाफ के संचालित पाए गए। विभाग ने जीवन दिव्या, रिलैक्स और एस हॉस्पिटल को बिना लाइसेंस संचालन के आरोप में तत्काल सील कर दिया।


UP News : इन अस्पतालों को जारी किया गया नोटिस

अनुष्का, प्रांजल, राम जानकी, मोहित मेडिकल सेंटर, शिव मेडिकल, केडीएम और शाहिद अस्पताल समेत कुल 11 अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। इन पर प्रशिक्षित स्टाफ की कमी, गंदगी, आवश्यक सुविधाओं का अभाव और बिना अनुमति आईसीयू, एचडीयू व सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का बोर्ड लगाकर मरीजों को गुमराह करने के आरोप लगे हैं।


UP News : किडनी रैकेट ने खोली अवैध अस्पतालों की पोल

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हाल ही में पकड़े गए किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट की जांच के दौरान कई अवैध अस्पतालों की जानकारी सामने आई। चौंकाने वाली बात यह रही कि जिन तीन अस्पतालों का नाम किडनी कांड में सामने आया, उनमें से दो अस्पताल पहले से ही अवैध तरीके से संचालित हो रहे थे।


UP News : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिया बयान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने कहा कि पूरे शहर में बिना लाइसेंस चल रहे अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एवं सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रस्तोगी ने बताया कि शिवली इलाके में कई अस्पताल नियमों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से संचालित हो रहे थे, जिन पर कार्रवाई की गई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us