UP News : स्कूल वैन में लगी आग, 5 बच्चे झुलसे; स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार
UP News : मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी क्षेत्र के गांव झबरपुर में शुक्रवार सुबह एक निजी स्कूल की वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वैन में सवार पांच बच्चे झुलस गए, जबकि वैन चालक भी आग की चपेट में आ गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
UP News : आग कैसे लगी?
आशीष इंग्लिश एकेडमी स्कूल की वैन गांव हुसैनपुर से बच्चों को लेकर आ रही थी। गांव समसो पहुंचते समय वैन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। वैन चालक अमित (कोलकाता निवासी) ने तुरंत शोर मचाया और बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की। आसपास के ग्रामीण भी मदद के लिए दौड़े। फिर भी पांच बच्चे आग की चपेट में आ गए।
UP News : झुलसे बच्चों की पहचान
झुलसे बच्चों में वनीतिका (अमन की पुत्री), अभ्यास (अमन का पुत्र), सूर्यांश (नीटू का पुत्र), सारिका (मुलायम सिंह की पुत्री) और सार्थक (आकाश का पुत्र) शामिल हैं। सभी बच्चे हुसैनपुर पुरकाजी के रहने वाले हैं। बच्चों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से कुछ को गंभीर हालत में देवबंद के गोकलपुर अस्पताल रेफर किया गया।
UP News : स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एआरटीओ की ओर से स्कूल प्रबंधक बालासन (केरल निवासी) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वैन और एक बोलेरो कार को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।
UP News : परिजनों में मचा हड़कंप
घटना की खबर फैलते ही अभिभावक दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गए। कई अभिभावक सदमे में आ गए। पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर डॉ. रविशंकर ने बताया कि घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

