Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
US-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा, अब रूस ने की मध्यस्थता की पेशकश, अमेरिका-ईरान मानेंगे?
US-Iran Peace Talks: मास्को/तेहारान। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई महत्वपूर्ण शांति वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। करीब 21 घंटे तक चली इस लंबी बातचीत के बावजूद दोनों देशों के बीच गतिरोध बना रहा, जिससे वार्ता बेनतीजा रही।
US-Iran Peace Talks: वार्ता विफल होने के बाद रूस ने मध्यस्थता की भूमिका निभाने की पेशकश की है। क्रेमलिन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत कर स्थिति पर चर्चा की।
US-Iran Peace Talks: क्रेमलिन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रूस मध्य पूर्व में तनाव को राजनीतिक और कूटनीतिक माध्यमों से सुलझाने के सभी प्रयासों का समर्थन करता है। व्लादिमीर पुतिन ने वार्ता के जरिए समाधान निकालने और क्षेत्र में न्यायपूर्ण व स्थायी शांति स्थापित करने के लिए मध्यस्थता में सहयोग देने की तत्परता जताई।
US-Iran Peace Talks: बता दें कि, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस, राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर शामिल थे। वहीं ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची सहित 71 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। वहीं अब रूस की मध्यस्थता की पेशकश से कूटनीतिक समाधान की संभावनाएं अभी भी बनी हुई हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Nitish Kumar takes oath: नीतीश कुमार की संसदीय पारी शुरू, राज्यसभा MP के रूप में ली शपथ, दिल्ली से पटना तक बैठकों का दौर, सीएम पर सस्पेंस बरकरार
- 2. Sushant Singh Rajput AI Ram: ‘रामायण’ के फर्स्ट लुक के बीच सुशांत सिंह राजपूत का AI ‘राम’ अवतार वायरल, फैंस हुए इमोशनल
- 3. Mathura Accident : मथुरा में हादसा : पैंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलटा स्टीमर, 30 लोग थे सवार, 9 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 4. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 TI समेत 33 पुलिसकर्मियों का तबादला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

