Breaking News
Create your Account
CG News : शातिर चोर, कई जिलों में घूम-घूम कर पेट्रोल पंपों को बना रहा निशाना,पैसों की थैली कर देता है पार
- Rohit banchhor
- 06 Apr, 2026
रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में एक शातिर चोर ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।
CG News : रायपुर। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में एक शातिर चोर ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। यह आरोपी पेट्रोल पंप कर्मियों से पहले दोस्ती करता है और फिर उसी भरोसे का फायदा उठाकर नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो जाता है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रायपुर के गुढ़ियारी और मुजगहन थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंपों को निशाना बनाते हुए एक लाख रुपए से ज्यादा की रकम पार कर दी है। इतना ही नहीं, उसने जांजगीर-चांपा, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, बेमेतरा और छुईखड़ान के पेट्रोल पंपों पर भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।
चोरी का तरीका बेहद चालाकी भरा है। आरोपी पहले किसी एक पंप कर्मचारी से पहचान बनाता है। फिर उसी कर्मचारी के अनुपस्थित रहने पर पंप पर पहुंचता है और अन्य कर्मचारियों से उसके बारे में पूछता है। इंतजार का बहाना बनाकर वहीं रुकता है और मौका मिलते ही नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो जाता है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी खासतौर पर शहर के आउटर इलाकों में स्थित सुनसान पेट्रोल पंपों को निशाना बनाता है। कई मामलों में वह UPI से पेमेंट करने का झांसा देकर भी कैश लेकर गायब हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं ने पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया, अशोक मित्तल लेंगे जगह
- 2. Mumbai New Cricket Stadium : मुंबई में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एक लाख फैंस देख सकेंगे मैच
- 3. MP News : मध्य प्रदेश में IPS अधिकारियों को सौंपे गए विभिन्न संभागों के प्रभार, ADG राजा बाबू सिंह को मिली शहडोल की कमान
- 4. MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, ASI एहसान खान को रिश्वत लेते रंगे किया गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

