Create your Account
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, हीट वेव का अलर्ट, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- Pradeep Sharma
- 12 Apr, 2026
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल के दूसरे सप्ताह में तपमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल के दूसरे सप्ताह में तपमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। 14 अप्रैल से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।
CG Weather Update: राजधानी रायपुर में 12 अप्रैल को आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग की अलग-अलग जगहों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में हीट वेव चलने की भी चेतावनी दी गई है।
CG Weather Update: दुर्ग सबसे गर्म, 14 अप्रैल से दिखेगा गर्मी का असर
पिछले 24 घंटों में दुर्ग में सबसे ज्यादा 38.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक प्रदेश में शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है। लेकिन 14 अप्रैल से गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, निजी कार को टोल टैक्स से छूट, स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली
- 2. WhatsApp के Username फीचर से बढ़ेगी धोखाधड़ी! सरकार ने मांगा जवाब
- 3. Jagannath Rath Yatra 2026 : 16 जुलाई से शुरू होगी जगन्नाथ रथ यात्रा, जानें क्यों 108 कलशों के स्नान के बाद 15 दिन तक 'बीमार' हो जाते हैं भगवान
- 4. CG News : नक्सलियों का 18 लाख का गुप्त डंप बरामद, जंगल से सोना, नकदी, हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

