Create your Account
CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से पेड़ के नीचे खड़े अधेड़ की मौत, भेड़-बकरी चराने गया था मृतक
- Rohit banchhor
- 04 Apr, 2026
मध्यप्रदेश के हर्राटोल (थाना मोतीनाला) का निवासी था और कबीरधाम में भेड़-बकरी चराने का काम कर रहा था।
CG News : कवर्धा। जिले में बदले मौसम ने एक दर्दनाक हादसे को जन्म दिया, जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नेन सिंह धुर्वे के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के हर्राटोल (थाना मोतीनाला) का निवासी था और कबीरधाम में भेड़-बकरी चराने का काम कर रहा था।
घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के मिरमिटी गांव की है। बताया जा रहा है कि नेन सिंह अपने साथियों के साथ रोज की तरह जंगल में भेड़-बकरियां चराने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई।
बारिश से बचने के लिए वह पास के एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, लेकिन तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद साथियों में अफरा-तफरी मच गई। बारिश थमने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अधेड़ महिला की संदिग्ध हालात में मिला शव, रेप के बाद पत्थर से कुचला चेहरा
- 2. UP News : पलभर की लापरवाही पड़ी भारी, वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत
- 3. CG News : सुरक्षा बलों ने दो डंप किए ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
- 4. GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, कूपर कोनोली की नाबाद 72 रनों की पारी ने दिलाई जीत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

