Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का किया शुभारंभ, कहा- सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत
MP News : वाराणसी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में शुक्रवार को सोशल मीडिया की मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान समय में युवाओं की सबसे बड़ी ताकत बन गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई शिक्षा नीति से सनातन परंपरा के वैचारिक आधार को शिक्षा नीति में समाहित किया है। ऐसा करके युवाओं को सच्चे संस्कार के साथ विकास का अवसर दिया गया है। हमें विकास के साथ-साथ प्राचीन काल के गौरव और परंपराओं पर भी गर्व होना चाहिए।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के माध्यम से हम बाबा विश्वनाथ के धाम में उज्जैन और मध्यप्रदेश के प्राचीन गौरव की झलक दिखा रहे हैं। सम्राट विक्रमादित्य की न्यायप्रियता, वीरता और धर्म परायणता हम सबको प्रेरित और गौरवान्वित करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्राचीन गौरव के साथ विकास को नया आयाम दिया है। वाराणसी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण ने धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयां दी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में राज्यों के बीच में सद्भाव और विकास के साथ सहयोग बढ़ा है।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से संवाद किया और उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश दो भाइयों की जोड़ी है। दोनों मिलकर विकास के नए प्रतिमान बनाएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में राज्यों के बीच सद्भाव और विकास के लिए सहयोग बढ़ा है।
MP News : उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाला सिंहस्थ महाकुंभ अद्भुत होगा। इसमें श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। देश-विदेश से आने वाले सभी नागरिकों,पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या अप्रत्याशित रहेगी। इस दृष्टि से नए कीर्तिमान भी बनेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. India vs Afghanistan Test: टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया, मानव सुथार का शानदार डेब्यू
- 2. Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त की जारी, ऐसे करें चेक
- 3. President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदिवासी छात्रों से किया संवाद, शिक्षा और सशक्तिकरण पर दिया जोर, बोलीं - प्रतिभा की कमी नहीं बस तलाशने-तराशने की जरूरत
- 4. Mahakaal Darshan सुबह सुबह करें बाबा महाकाल के श्रृंगार दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

