Create your Account
CG News: 15 साल की ममता सरकार से ऊब चुके हैं लोग: साय, झारग्राम में बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- बंगाल में इस बार कमल खिलने को तैयार
- Pradeep Sharma
- 04 Apr, 2026
CG News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पश्चिम बंगाल के चुनाव में झारग्राम जिले के नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम एवं बिनपुर विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल हुए।
CG News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पश्चिम बंगाल के चुनाव में झारग्राम जिले के नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम एवं बिनपुर विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल हुए। रैली के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। 15 साल की ममता बनर्जी की सरकार से लोग ऊब चुके हैं।
CG News: 15 सालों में यहां केवल अत्याचार हुआ
सीएम ने कहा कि 15 सालों में यहां केवल अत्याचार हुआ है। यहां तक की केंद्र सरकार की किसी भी योजना को अमल में नहीं लाया गया। जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। 15 वर्षों में न तो यहाँ किसी को रोज़गार मिला है न ही हमारी बहन-बेटियों को सुरक्षा मिली है।
CG News: बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए पूरी तरह संकल्पित
साय ने कहा, सड़कों पर उमड़े इस जनसैलाब और हर वर्ग के अपार समर्थन ने स्पष्ट कर दिया है कि पश्चिम बंगाल की धरती पर इस बार कमल खिलने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनता का अभूतपूर्व समर्थन देखने को मिला, जिसने यह स्पष्ट कर दिया है कि बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए पूरी तरह संकल्पित है और टीएमसी की सरकार से मुक्त होकर पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Virat Kohli Overseas Player: ओवरसीज खिलाड़ी कहने पर कुछ ऐसा आया विराट कोहली का रिएक्शन, लंदन में रहने वाली बात पर भी तोड़ी चुप्पी
- 2. GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, कूपर कोनोली की नाबाद 72 रनों की पारी ने दिलाई जीत
- 3. Goa nightclub fire: लूथरा ब्रदर्स को अदालत से मिली जमानत, पर बाहर नहीं आ पाएंगे दोनों भाई
- 4. UP News : कुशीनगर मेले में बड़ा हादसा, 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा; 4 की हालत नाजुक, कई घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

