Create your Account
UP News : सीएम योगी का बड़ा ऐलान, शिक्षामित्रों को अब मिलेंगे 18 हजार, अनुदेशकों को भी मिलेगा बढ़ा मानदेय
UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के शुभारंभ के दौरान शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अनुदेशकों को अब 17 हजार रुपये और शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा, जो इसी महीने से लागू किया जाएगा। साथ ही सभी को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
UP News : एक भी बच्चा स्कूल से छूटे नहीं
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों से अपील की कि 1 से 15 अप्रैल तक ‘स्कूल चलो अभियान’ के साथ हर शिक्षक जुड़े। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य अभिभावकों के साथ बैठक करें और हर शिक्षक सुबह 7 बजे घर से निकलकर गांव-मोहल्लों में जाकर अभिभावकों से संपर्क करें। हर अभिभावक का घर खटखटाएं और कहें कि सरकार सब कुछ फ्री में दे रही है, आपका बच्चा स्कूल से वंचित न रहे। कोई भी बच्चा छूटने न पाए।
UP News : 80 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे शिक्षा पर
सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में स्कूली शिक्षा पर लगभग 80 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और इसके अनुरूप परिणाम भी सामने आने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षकों, रसोइयों और अनुदेशकों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अनुदेशकों को 17 हजार रुपये और शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। साथ ही सभी को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
UP News : बेसिक शिक्षा विभाग की सराहना
मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जहां पहले कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नहीं थे, वहां अब बजट उपलब्ध कराकर उन्हें स्थापित किया गया है और इन्हें 12वीं तक विस्तारित किया गया है। श्रमिकों और निराश्रित बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय शुरू किए गए हैं। प्रत्येक जनपद में पहले दो कंपोजिट विद्यालय थे, जबकि अब बजट में दो अतिरिक्त विद्यालय बनाए जा रहे हैं, जहां प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक एक ही परिसर में शिक्षा की सुविधा मिलेगी। साथ ही बाल वाटिकाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच PM Modi की बैक-टू-बैक बैठकें, नई सप्लाई चेन पर चर्चा, नौसेना और वायुसेना को अलर्ट जारी
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का किया शुभारंभ, कहा- सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत
- 3. Share Market: वैश्विक राहत के बीच शेयर बाजार उछाल के साथ बंद, सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यस्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 का किया शुभारंभ, बच्चों को नि:शुल्क साइकिल और पुस्तकें की वितरित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

