Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
वन विहार में गूंजेगी लायन शेर की दहाड़, भोपाल से जूनागढ़ भेजे गए दो बाघ, वहां से आएंगे...
- Rohit banchhor
- 19 Dec, 2024
वन विहार नेशनल पार्क में लॉयन के इस जोड़े को रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जूनागढ़ गुजरात के शकर चिड़ियाघर में दो बाघ भेजे गए हैं। अब वहां से वन विहार नेशनल पार्क में जल्द ही दो लॉयन (एशियाई शेर) भेजे जाएंगे जिनकी दहाड़ भोपाल में गूंजेगी। दरअसल एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत वहां से दो लॉयन यहां लाए जा रहे हैं। तीन-चार दिन में ये वन विहार नेशनल पार्क पहुंच जाएंगे। इनके बदले वन विहार से दो बाघ वहां भेजे गए हैं। ये बाघ वहां पहुंच भी गए।
MP News : वन विहार नेशनल पार्क प्रबंधन के अनुसार, दो दिन पहले रॉयल बंगाल टाइगर का एक जोड़ा गुजरात इकोलॉजिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जीईईआर) फाउंडेशन को भेजा गया था। डॉ. हमजा के नेतृत्व में 7 सदस्यों की एक टीम टाइगर के जोड़े को विशेष वाहन में रखकर रवाना हुई थी। बुधवार को टीम वहां पहुंच भी गई। अधिकारियों ने बताया कि यहां से गई टीम दो दिन बाद वहां से दो लॉयन को लेकर भोपाल के लिए रवाना होगी। वन विहार नेशनल पार्क में लॉयन के इस जोड़े को रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
MP News : गौरतलब है कि बीते पांच साल से जूनागढ़ से लॉयन को वन विहार लाने के प्रयास चल रहे थे। लिखित अनुबंध के बावजूद जूनागढ़ चिड़ियाघर प्रबंधन तीन बार मुकर चुका था। करीब 3 साल पहले चार लॉयन देने को वह तैयार हुआ था, लेकिन वन विहार की टीम वहां पहुंची, तो दोनों नर और मादा लॉयन बूढ़े और बीमार थे। लिहाजा टीम खाली हाथ लौट आई थी। अब हाल ही में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने वन विहार से दो बाघों को गुजरात भेजने और वहां से दो लॉयन लाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी थी।
Related Posts
More News:
- 1. Monday Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भोलेनाथ की कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 2. MP News : 4 मंजिला होटल भरभराकर गिरी, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 3. CG Fraud : 3 महीने में रकम डबल का झांसा, फर्जी कंपनी बनाकर 38 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- 4. David Warner Arrested : नशे में धुत क्रिकेटर डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, ड्रंक एंड ड्राइविंग पड़ी भारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

