Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
साहिल ने राहुल बनकर युवती से किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
भोपाल। राजधानी भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां साहिल नाम के युवक ने राहुल बनकर युवती को अपने प्रेम जाल में फसाया और शादी का वादा कर उसके साथ 4 सालों तक शारीरिक संबंध बनाए। पूरा मामला कोलार इलाके का हैं। जहां एक युवक ने नाम बदलकर युवती से दोस्ती की फिर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर दिया। युवती का आरोप है कि आरोपी बॉयफ्रेंड ने उस पर धर्म बदलने का दबाव डाला। विरोध किया तो उसने रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, युवती प्राइवेट जॉब करती है। 4 साल पहले आरोपी से उसकी दोस्ती हुई थी। उसने अपना नाम राहुल बताया था।
दोनों के बीच प्रेम- प्रसंग शुरू हो गया। आरोपी ने उसे मॉडल बनाने का झांसा दिया और कहा कि उसकी मुंबई में पहचान है, वहां उसे एड फिल्म में काम दिलाएगा। इसके बाद एक दिन आरोपी ने युवती को मिलने जहांगीराबाद बुलाया और यहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में युवती को मालूम हुआ कि उसके बॉयफ्रेंड का नाम राहुल नहीं, साहिल खान है। तब युवती ने उससे दूरी बनाना शुरु कर दी। उसके बाद साहिल ने भरोसा दिलाया कि वह अपना धर्म बदल कर उससे शादी करेगा। उसके बाद 4 सालों तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। इस दौरान उन्होंने कई बार शारीरिक संबंध बनाएं बाद में लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शर्त रखी कि शादी करने के लिए उसे इस्लाम धर्म अपनाना होगा।
पीड़िता ने इससे इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी युवती के संपर्क से दूर हो गया। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था। युवती आरोपी के घर पहुंच गई और उसके परिजन को सारी बात बता दी। परिजनों ने बताया कि वह साहिल से रिश्ता तोड़ चुके हैं और आगे से उससे कोई संबंध नहीं रखेंगे। धोखा खाए ज्योति ने कलर थाने पहुंचकर साहिल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इधर मामला हिंदू संगठनों के सामने आने के बाद और तुल पकड़ता जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : CGMC की अव्यवस्था पर भड़के JDA अध्यक्ष, डॉक्टरों के सम्मान से हो रहा खिलवाड़, अब बर्दाश्त नहीं
- 2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, तीन दिन बाद बढ़ेगा तापमान
- 3. Stock Market Today 1 April: शेयर मार्केट की तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स में 1900 और निफ्टी में 550 अंक से अधिक की उछाल
- 4. आज से PF का पैसा निकालना हुआ आसान, UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे पैसे, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

