Create your Account
Raipur Accident : आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, पति-पत्नी समेत 3 की मौत
- Rohit banchhor
- 13 Feb, 2026
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Raipur Accident : रायपुर। राजधानी में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
मृतकों की पहचान टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मा, उनकी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा और मांढर निवासी शुभम यादव के रूप में हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. भारत मंडपम में AI Impact Summit 2026 का भव्य शुभारंभ, पीएम मोदी के मंच से गूंजा ग्लोबल लीडरशिप का संदेश, दुनिया के दिग्गज साथ
- 2. Sex Racket Bust: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पति-पत्नी समेत 14 गिरफ्तार, कई ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
- 3. Sidharth Malhotra Father Died: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोले- मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं
- 4. CG News: बलौदाबाजार से रायपुर जा रही राजधानी ट्रेवल्स की बस में भीषण आग, मची चीख पुकार, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

