Breaking News
:

एमडीएम का भोजन करने से इजगिरि गांव में बच्चों की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

एमडीएम

भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरसिया ब्लॉक से फूड पाइजिंग का बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बैरसिया विधानसभा अंतर्गत आने वाले इजगिरी गांव की आंगनवाड़ी केंद्र में खाना खाने के बाद करीब 7 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन-फानन में सभी बच्चों को बैरसिया के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी बच्चों का इलाज जारी है। एक बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद भोपाल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक 15 बच्चों ने आंगनबाड़ी केंद्र में पका हुआ भोजन खाया था उसके बाद 7 बच्चे फूड पोइजिंग का शिकार हुए हैं। परियोजना अधिकारी प्रियंका रॉय ने बताया कि बच्चो को नाश्ते में मीठी लपसी और खाने में दाल रोटी सर्व की गई थी।


एमडीएम समूह ने उक्त भोजन को तैयार किया था। आंगनबाड़ी के 15 बच्चों के साथ दाल रोटी को अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी खाया था। हालांकि मीठी लापसी सिर्फ आंगनबाड़ी के बच्चों को ही सर्व की गई थी उसको लेकर अंदेशा है लपसी के सेवन से ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी होगी। मामला सामने आने के बाद महिला बाल विकास विभाग के साथ ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। बैरसिया एसडीएम और बीएमओ इजगिरी गांव का निरीक्षण करने के लिए भी पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे रोज की तरह आंगनबाड़ी केंद्र गए थे। वहां एमडीएम द्वारा तैयार किया गया भोजन बच्चों ने किया।


उसके बाद उन्हें उल्टी की शिकायत शुरू हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जिन-जिन बच्चों ने एमडीएम का खाना खाया था उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया है 7 बच्चों को छोड़कर आंगनबाड़ी और स्कूल के सभी बच्चे स्वस्थ हैं। फिलहाल बच्चों को बेरसिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। इधर सूचना मिलने के बाद परियोजना अधिकारी और तहसीलदार भी अस्पताल पहुंचे और बच्चों का कुशलक्षेम जाना। दूसरी और महिला बाल विकास विभाग में एमडीएम द्वारा तैयार किए गए मीठी लपसी और भोजन का सैंपल भी कलेक्ट किया है जिसे फूड सेफ्टी विभाग को भेजा जा रहा है। महिला बाल विकास विभाग का कहना है कि मामले में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।





Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us